कांग्रेस ने मोहम्मद हुसैन एडवोकेट को टिकट नहीं देकर बाहरी उम्मीदवार दिया निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
कांग्रेस ने मोहम्मद हुसैन एडवोकेट को टिकट नहीं देकर बाहरी उम्मीदवार दिया निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
मारवाड़ जंक्शन। मोहम्मद हुसैन एडवोकेट हाजी मोहम्मद खान पठान रिटायर्ड राजस्व अधिकारी एवं बिस्मिल्ला पठान पूर्व वार्ड पंच और पंचायत समिति सदस्य की प्रत्याशी के पुत्र हैं पठान पिछले 10-12 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य हैं उनके पुत्र व्यवसाय से वकील हैं, बी ए,बी एड,एल बी एल,ग्रेजुएट योग्य व सक्षम उम्मीदवार हैं उन्होंने विधिवत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय और पी सी सी कार्यालय में भी ऑन लाइन आवेदन पेश किया था परंतु ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा उनके स्थान पर वार्ड नंबर 16 के बाहरी उम्मीदवार का नाम पेनल भेज कर स्थानीय योग्य,सक्षम उम्मीदवार का टिकट काट दिया गया।
मोहम्मद हुसैन स्थानीय वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।