चुई गांव की नाज़िया चुई को मिला ‘गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026’
चुई गांव की नाज़िया चुई को मिला ‘गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026’
राजस्थानी नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

डेगाना/नागौर। चुई गांव की नाज़िया चुई को राजस्थानी नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया, सूरजगढ़ (झुंझुनूं) की ओर से श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा, अध्यक्ष राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्र राज सिंह वरिष्ठ अतिथि राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर वरिष्ठ अतिथि शायर कवि पत्रकार अब्दुल समद राही व आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने नाज़िया को यह सम्मान प्रदान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लेखक धर्मपाल गाँधी की स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने किया। समिति की ओर से जारी प्रमाण-पत्र में बताया गया कि मेहनत, हिम्मत, साहस, धैर्य और कार्य के प्रति लगन के बल पर राजस्थानी नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नाज़िया चुई को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नाज़िया ने राजस्थानी लोक नृत्य के माध्यम से प्रदेश की लोक कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। सम्मान मिलने पर चुई गांव सहित डेगाना क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए नाज़िया को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।