गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए प्रतिभागियों की तृतीय सूची जारी
गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए प्रतिभागियों की तृतीय सूची जारी
श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर सूरजगढ़ में होगा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर आगामी 1 सितंबर 2026 को शेखावाटी क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जायेगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में रविवार को शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में अवॉर्ड के लिए चयन समिति द्वारा चयनित प्रतिभागियों की तृतीय सूची जारी की गई। इस अवसर पर शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर, लेखक धर्मपाल गाँधी, सुनील गाँधी, राकेश कुमार मनीठिया, चंद्रवीर बुडानिया, युवा कार्यकर्ता दरिया सिंह डीके, धर्मेंद्र गोगावत आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। चयन समिति द्वारा देशभर से शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, शांति, स्वच्छता, पर्यावरण, हस्तकला, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, योग, नृत्यकला, संगीत, खेल, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन किया जाता है। धर्मपाल गाँधी ने बताया कि गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए जारी तृतीय सूची में राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से डॉ. सुमन मौर्य, जयपुर से ज्योत्सना सक्सेना 'प्रकाश' व जगदीश मोहन रावत, कोटा से कवि बद्रीलाल दिव्य, ब्रह्मपुरा मधुबनी बिहार से एडवोकेट बबीता झा, पटियाला पंजाब से सुकीर्ति भटनागर, जयपुर से सुधीर सक्सेना 'सुधि', दल्ली राजहरा छत्तीसगढ़ से डॉ. शिरोमणि माथुर, टापरवाड़ा परबतसर से भवानी सिंह राठौड़ 'भावुक', फतेहपुर शेखावाटी, सीकर से भंवरलाल महरिया भंवरो, लालपुरा चित्तौड़गढ़ से दुर्गेश कुमार, नवलगढ़ से रमाकांत सोनी, जयपुर से तेज सिंह राठौड़, चिड़ावा से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. अनिल कुमार ठाकुर, मोहाली पंजाब से हरियाणा सरकार के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त अवर सचिव डॉ. स्वामी चरन, आगरा उत्तर प्रदेश से मंजू गौतम, कोटपूतली बहरोड़ से पूजा मूलोदिया, चिड़ावा से निकिता चौधरी, उदयपुरवाटी से दिया दशरथ कनवाडिया, हेतमसर से राहुल, सीकर से विनय प्रताप सिंह, जयपुर से विष्णु कस्वां, जयपुर से नीतू कुमारी, झुंझुनूं से अंजनी कुमार स्वामी और मनीषा मौर्य, नारायणपुर अलवर से फूलचंद वर्मा, जयपहाड़ी से अलका बोयल, बलौदा से राकेश कुमावत और निकिता बरवड़ सहित कुल 30 प्रतिभाओं को शामिल किया गया है। मनजीत सिंह तंवर ने कहा कि श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह गाँधी जीवन दर्शन, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को समर्पित आयोजन है। देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित किया जाना सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, सेवा और समर्पण किसी जाति, धर्म या क्षेत्र की सीमा में बंधे नहीं हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया का प्रयास है कि समाज के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान देकर नई पीढ़ी को सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया जाये। 1 सितंबर को सूरजगढ़ में होने वाला यह राष्ट्रीय आयोजन प्रतिभा सम्मान के साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सद्भाव का संदेश भी देगा। गाँधी जीवन दर्शन पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम गाँधी जी के सत्य, अहिंसा, सेवा, सद्भाव, समानता और सामाजिक एकता के विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।