स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान: सरकारी स्कूल के हर बच्चे को मिलेंगे 500 रुपये - गुरुदेव सुरेन्द्र सिंह गुसाईं

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान: सरकारी स्कूल के हर बच्चे को मिलेंगे 500 रुपये - गुरुदेव  सुरेन्द्र सिंह गुसाईं

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान: सरकारी स्कूल के हर बच्चे को मिलेंगे 500 रुपये - गुरुदेव सुरेन्द्र सिंह गुसाई

The bhaswar times news 

रिपोर्ट:- सुरेंद्र सिंह उत्तराखंड 

पौड़ी गढ़वालl आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम ताल, जिला पौड़ी गढ़वाल में खुशी और उल्लास का माहौल था। दिव्य दर्शन प्राप्त गुरुदेव श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाई जी ने ग्राम की सरकारी स्कूल में ग्रामवासियों के साथ मुलाकात की। 

इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी गुसाई, उप प्रधान श्री योगेंद्र सिंह गुसाई, श्री हर्षवर्धन गुसाई और स्कूल के सभी प्यारे-प्यारे बच्चे मौजूद रहे। बच्चों ने गीत और नृत्य से स्वतंत्रता दिवस मनाया। अध्यापकों के चेहरे पर भी खुशी साफ दिख रही थी।

गुरुदेव, जो वन पंचायत झगरोली ताल के सरपंच भी हैं, ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। पलायन और प्राइवेट स्कूलों की वजह से बच्चों की संख्या बहुत कम हो गई है।

इसलिए जल्द ही जो भी बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ेगा, उसे हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। इस शुभ काम के लिए उन्होंने श्री गायवाले हनुमान जी महाराज से प्रार्थना करने की बात भी कही। 

गुरुदेव का कहना है कि इस पहल से उत्तराखण्ड के स्कूल बंद नहीं होंगे और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।