सोजत में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
सोजत में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह स्थानीय राजकीय विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और मार्च पास्ट के बाद सलामी से हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों और विभिन्न विद्यालय द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि सोजत विधायक शोभा चौहान और अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। दोनों ने कहा कि आजादी को बनाए रखने के लिए हमें कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक नागरिक बनना होगा।

इस अवसर पर तहसीलदार कुपसिह, विकास अधिकारी सुरेश कविया, विद्यालय प्राचार्य स्वरूप सिंह उदावत, नगर पालिका ईओ राघव मीणा, सीबीओ दलपत सिंह सांखला, श्यामा चारण, जुगल किशोर निकुम सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंत में प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह के दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल गूंजता रहा।
कार्यक्रम का सरस संचालन वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लावत व डॉक्टर रामस्वरूप भटनागर ने किया
