विजय आदर्श विद्या मंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न
विजय आदर्श विद्या मंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम पारीक रहे। अध्यक्षता मांगीलाल सोलंकी ने की। संस्था संरक्षक सत्तुसिंह भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कन्हैयाल बौराणा, धनाराम सोलंकी, महेंद्र पंवार, मुरलीधर जोशी, कानाराम चौधरी और टीकम राम शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

होनहार विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शाहबाज खान और आशा माली ने किया। आभार ज्ञापन विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने प्रस्तुत किया।
उपस्थित रहे
शिक्षक: दुर्गेश व्यास, गजेंद्र सिंह, मफावत, शाहबाज खान, पूनम भटनागर, आशा माली, अजय जोशी, सुनील, प्रियंका, विजयलक्ष्मी दवे, पिंटू देवी, किरण व्यास, कौशल्या देवी।
अभिभावक: श्रीमती किरण प्रजापत, बाबू खान सिंधी, पुष्पत सिंह राजपुरोहित, इंदिरा देवी जोशी, कैलाश सांखला, नारायण सिंह, हनुमान राम, खींवा राम देवासी सहित कई गणमान्य जन मौजूद थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।