सोजत में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. अशोक गहलोत जिला स्तर पर सम्मानित 

सोजत में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. अशोक गहलोत जिला स्तर पर सम्मानित 

सोजत में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. अशोक गहलोत जिला स्तर पर सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में सोजत सिटी के जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गहलोत को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। नेहरा बेरा, बम्बोलिया, सोजत निवासी डॉ. गहलोत पिछले कई वर्षों से जिला अस्पताल सोजत सिटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों के प्रति समर्पण और प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला कलेक्टर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर अस्पताल के समस्त स्टाफ, परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. गहलोत को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. गहलोत ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा करते रहेंगे।