सोजत में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तवीर शहजाद खान सम्मानित
सोजत में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तवीर शहजाद खान सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोजत उपखंड स्तरीय समारोह में समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रक्तवीर, समाजसेवी जनाब शहजाद खान सिपाही को सम्मानित किया गया।
शहर के मुख्य समारोह में आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी *श्री रवि प्रकाश* एवं सोजत विधायिका *श्रीमती शोभा चौहान* ने शहजाद खान को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार शहजाद खान अब तक 18 से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। इसके साथ ही वे लंबे समय से गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद कर रहे हैं।
सम्मान मिलने पर शहजाद खान ने कहा कि यह सम्मान मुझे और अधिक सेवा करने की ऊर्जा देगा। मेरा प्रयास रहेगा कि जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला इसी तरह जारी रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।