लक्ष्मी बारूपाल व पाली जिला महिला लोकसभा प्रभारी कुसुम सोनी का किया स्वागत

लक्ष्मी बारूपाल व पाली जिला महिला लोकसभा प्रभारी कुसुम सोनी का किया स्वागत
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 पाली प्रवास प्रमुख लक्ष्मी बारूपाल व पाली जिला महिला लोकसभा प्रभारी कुसुम सोनी का किया स्वागत
सोजत सिटी - सोजत आगमन पर सोजत भाजपा मण्डल मंत्री डॉ महेश सोनी के निवास स्थान पर पधारने पर भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 पाली प्रवास प्रमुख व विजय संकल्प मातृशक्ति सामाजिक प्रवास प्रमुख, पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल व भाजपा महिला मोर्चा पाली जिला लोकसभा प्रभारी व पाली नगर परिषद पूर्व सभापति कुसुम सोनी का शाल ओढ़ाकर व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री डॉ महेश सोनी , भाजपा राजस्थान प्रदेश पूर्व कार्यकारिणी सदस्य व सोजत पूर्व पार्षद प्रभुलाल राॅगी आदि उपस्थित थे एवं कुछ विषयों पर चर्चा भी की गई। एवं राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 पाली प्रवास प्रमुख, विजय संकल्प मातृशक्ति सामाजिक प्रवास प्रमुख लक्ष्मी बारूपाल व भाजपा महिला मोर्चा पाली जिला लोकसभा प्रभारी कुसुम सोनी ने कहा कि सोजत भाजपा मण्डल मंत्री डॉ महेश सोनी द्बारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताया।