रोटरी क्लब ने  इंद्रा नगर विद्यालय को भेंट की 25 स्टडी डेस्क-बेंच

रोटरी क्लब ने  इंद्रा नगर विद्यालय को भेंट की 25 स्टडी डेस्क-बेंच

रोटरी क्लब ने  इंद्रा नगर विद्यालय को भेंट की 25 स्टडी डेस्क-बेंच

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की प्रेरणा से विद्यालयों के लिए तैयार की गईं 100 बेंच

पाली 20 अगस्त। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र  गोस्वामी की प्रेरणा से रोटरी क्लब, पाली द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार करवाई गई 100 स्टडी डेस्क-बेंच में से 25 बेंच गुरुवार, 20 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंद्रा नगर में भेंट की गईं। 
रोटरी क्लब की इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब, पाली के अध्यक्ष प्रवीण कोठारी एवं सचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर जनसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र जी गोस्वामी की प्रेरणा से पाली जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए 100 स्टडी डेस्क-बेंच तैयार करवाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इन बेंचों के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा एवं अन्य जनहित से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के धर्मेन्द्र मोहनोत, प्रवीण गादिया, नीलकमल दायमा एवं अक्षय भंडारी सहित विद्यालय के हेमाराम, दूदाराम, अंजू, कृष्णा, गुड्डी बाई, दिनेश पाल सिंह, ममता, सीमा, सूरज कंवर  निरमा तथा एसएमसी अध्यक्ष भगवान सिंह मानक ओड़, सचिन सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश त्रिवेदी ने स्टडी डेस्क-बेंच की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह पहल अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय है। उन्होंने रोटरी क्लब पाली के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।