सवराड़ में हटाया रास्ते का अतिक्रमण

सवराड़ में हटाया रास्ते का अतिक्रमण

सवराड़ में हटाया रास्ते का अतिक्रमण 

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ में तहसीलदार भगीरथ चौधरी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत प्रशासक ममता महेंद्र कुमार व सोजत रोड़ पुलिस जाप्ता के साथ मांडा रोड से जीतावा की ओर होते हुय रिसानिया कांकड़ की ओर वर्षो पुराना बंद पड़ा रास्ता खुलवाया गया । 

मारवाड़ तहसीलदार साहब भागीरथ चौधरी ने बताया की न्यायालय आदेश की पालना करते हुए वर्षों पुराना बंद पड़ा रास्ता खेतों में जाने के लिय रास्ता मोके पर खुलवाया गया व अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। आगे भी जो रास्ते बंद पड़े है अभियान के तहत जल्द खोले जाएंगे व सवराड़ में हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाएगा 

जिसमें प्रशासक ममता महेंद्र कुमार, भू अभिलेख निरीक्षक अमरचंद, पटवारी कैलाश मेगवाल, पटवारी राणावास हेमंत सिंह, पटवारी धुँधला अजीत सिंह, सोजत रोड़ पुलिस हेड कांस्टेबल सागर राम, जितेंद्र कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित में अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें काश्तकार वोराराम लोहार, पुनाराम जाट, तीजा देवी, संतोष माली,मानाराम माली, बंशीलाल नायक, नेमाराम मेगवाल, सोनाराम नायक, उपस्थित थे।