सोजत के 40 वार्डों के लिए 9 सितम्बर को मतदान होगा 33672 मतदाताओं में 2 ट्रान्स जैंडर 17003 पुरुष एवं 16667 महिला मतदाता

सोजत के 40 वार्डों के लिए 9 सितम्बर को मतदान होगा 33672 मतदाताओं में 2 ट्रान्स जैंडर 17003 पुरुष एवं 16667 महिला मतदाता

सोजत के 40 वार्डों के लिए 9 सितम्बर को मतदान होगा

33672 मतदाताओं में 2 ट्रान्स जैंडर 17003 पुरुष एवं 16667 महिला मतदाता

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। प्राचीन ऐतिहासिक नगरी सोजत में नगर पालिका का अस्तित्व बहुत पुराना है स्टेट टाईम में म्युनिसिपल कमेटी का महकमा 1884 में कायम किया गया। 1937 में जातियों के आधार पर दिए गए नामों में से कुछ नाम चुंनकर मेम्बर बनानें का नियम बनाया गया। सोजत,बाली,मेडता की म्युनिसिपल्टिया अपने आरंभिक समय में केवल सफाई का काम ही करती थी। 

यह रह चुके हैं चैयरमेन --

सोजत नगर पालिका के प्रथम चैयरमेन श्रीमाली ब्राह्मण मोहन लाल भट्ट थे इसके बाद अभिनंदन मल मेहता, हीरालाल टांक दो बार,घेवर चंद् नाहटा, भोलाराम 2 बार, भंवरलाल टांक दो बार, धनपति राज भंडारी,पोकर राम सांखला, आनंदी लाल भाटी,ललिता देवी चौहान, मांगीलाल चौहान, श्रीमती मंजू निकुंम चैयरमेन बने वही रामचंद्र टांक काकू एवं मोहन लाल टांक काकू पिता पुत्र एक एक बार निर्वाचित एवं एक एक बार लाटरी से चैयरमेन बने।

यह है वर्तमान में आंकड़े ---

नगर पालिका सोजत के 40 वार्डों के लिए 9 सितम्बर को मतदान होगा जिसमें 33672 मतदाताओं में 2 ट्रान्स जैंडर 17003 पुरुष एवं 16667 महिला मतदाता अभी तक चिन्हित है मताधिकार का उपयोग करेंगे।। अनुसूचित जाति 1,25,26,35,व अनुसूचित जाति महिला 36 व 37 आरक्षित हुई इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11.12.22,30,31 तथा ओबीसी महिला 24.33.38 वार्ड आरक्षित हुए सामान्य वर्ग के लिए 2.3.6.7.9.10,14.15.16.17.18.20.23.27.29.32.39.40.व सामान्य महिला वर्ग में 4.5.8.13.19.21.28.34 हुए हैं। 

यह रहेंगे पावर सेंटर --

पालिका चुनावों में भाजपा की कैमिस्ट्री बहुत पावर फुल है विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे की जुगल बंदी में भाजपा फ्रंट फुट पर नजर आ रही है यदि भाजपा में बागी और दागी पिक्चर में नहीं रहते हैं तो भाजपा का पलड़ा भारी रहने की संभावना है वहीं कांग्रेस भी इस बार पूरी तैयारी के साथ मैंदान में हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता निरंजन आर्य एवं स्थानीय नेता ऐश्वर्या सांखला,मोहन लाल टांक, मनीष पालरिया,मदन पंवार, महेंद्र पालरिया,बाल मुकुंद गहलोत,सत्य नारायण आदि भाजपा विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहेंगे। कांग्रेस में भी खींचतान एवं बागी नहीं होगे तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। सोजत नगर पालिका चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़नी शुरू हो गई है राजनेता एवं कार्यकर्ता लामबद्ध होना शुरू हो ग ए हैं। रथी अतिरथी एवं महारथी चुनाव को लेकर राजनीतिक गोटियां फेंकना शुरू कर चुके हैं ।