राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए प्रतिभागियों की चतुर्थ सूची जारी

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए प्रतिभागियों की चतुर्थ सूची जारी

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए प्रतिभागियों की चतुर्थ सूची जारी

*1 सितंबर को सूरजगढ़ के रानी बाग होटल में होगा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह*

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर आगामी 1 सितंबर 2026 को शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर स्थित रानी बाग होटल में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जायेगा। इसी क्रम में चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रभारी मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए चयनित प्रतिभागियों की चतुर्थ सूची जारी की गई है। इस अवसर पर शिक्षाविद् व समाजसेवी और कार्यक्रम के प्रभारी मनजीत सिंह तंवर, संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, युवा कार्यकर्ता दरिया सिंह डीके, अशोक स्वामी, सुनील गाँधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। चयन समिति द्वारा देशभर से शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, शांति, स्वच्छता, पर्यावरण, हस्तकला, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, योग, नृत्यकला, संगीत, खेल, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इससे पूर्व चयनित प्रतिभाओं की तीन सूचियां जारी की जा चुकी हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए जारी चतुर्थ सूची में बहादुरगढ़, हरियाणा से रेलवे पुलिस की अधिकारी श्रीमती संजू नवीन कुमार, झुंझुनूं से डॉ. नेहा असिस्टेंट प्रोफेसर, नवलगढ़ से डॉ. जगदीश प्रसाद कड़वासरा, जोधपुर से डॉ. छगनराज राव "दीप" व डॉ. दीपा परिहार "दीप्ति", जेठवां का बास, सीकर से बजरंग लाल जेठू, चुरू से अनिशा भार्गव, बड़नगर कोटपूतली से सुरेश कुमार बुनकर, थानागाजी अलवर से धर्मवीर बलाई, शाहपुरा जयपुर से लीलाधर वर्मा, मुकुंदगढ़ से जयश्री सहल, नागौर से श्री राधा किशन भाकर, रियां बड़ी नागौर से चतर सिंह राजपुरोहित, कलगाँव झुंझुनूं से निर्मल शर्मा, कासनी से शक्ति सिंह पूनिया, बीकानेर से डॉ. रामचन्द्र स्वामी, पुरा की ढ़ाणी, झुंझुनूं से डॉ. बंशीलाल भूरिया, जयपुर से राजकुमार शर्मा, हिंगोनियां, अजमेर से करण सिंह राठौड़ व रामप्रसाद गुर्जर और रामअवतार कुम्हार, नवलगढ़ से मुरली मनोहर चौबदार, पीरामल दायमा, डॉ. रामावतार सबलानिया, भवानी शंकर सैनी, सुरेन्द्र ख्यालिया, स्यार सरवाड, अजमेर से जितेन्द्र सिंह राठौड़, जुनियां केकड़ी, अजमेर से श्री पवन कुमार प्रजापति तथा ताजपुरा, सरवाड, अजमेर से श्री कानाराम गुर्जर सहित कुल 30 प्रतिभाओं को शामिल किया गया है।

धर्मपाल गाँधी ने कहा कि 1 सितंबर को सूरजगढ़ के रानी बाग होटल में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि प्रतिभा, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का राष्ट्रीय मंच होगा। देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित किया जाना गाँधी जीवन दर्शन के सत्य, अहिंसा, सेवा और सामाजिक एकता के विचारों को आगे बढ़ाने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, वर्ग और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर प्रतिभाओं का सम्मान करना इस आयोजन की विशेष पहचान है। प्रतिभा और सेवा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का एक मंच पर सम्मान समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा। आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा आयोजित यह भव्य राष्ट्रीय आयोजन सामाजिक समरसता की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायी संदेश के रूप में सामने आयेगा।