नरेश मीणा की रिहाई और समता आंदोलन समिति को बैन करने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

Demonstration,of,youth,demanding,the,release,Naresh,Meena,and,ban,Samata,Andolan,Samiti

नरेश मीणा की रिहाई और समता आंदोलन समिति को बैन करने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते युवा

नरेश मीणा की रिहाई और समता आंदोलन समिति को बैन करने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन 

दौसा। झालावाड़ स्कूल पीड़ितों को न्याय दिलाने व नरेश मीणा की रिहाई और समता आंदोलन समिति को बैन करने की मांग को लेकर मंगलवार को युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रवि सोनड के नेतृत्व में युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रवि सोनड ने कहा झालावाड़ में स्कूल भवन गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी।  इसका पूरी तरह से शिक्षा विभाग जिम्मेदार है। पीड़ित परिवारों को एक एक करोड़ व घायलों को 50-50 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा झूठी रिपोर्ट देने वाले अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई हो। युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ स्लोगन की तख्ती लहराते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।