कलक्टर मेहता होंगे सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित
कलक्टर मेहता होंगे सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित
भारत स्काउट व गाइड द्वारा प्रतिष्ठित सम्मान सिल्वर एलीफेंट से नवाजे जाएंगे कलेक्टर मेहता
19 वी राष्ट्रीय जंबूरी में पाली जिले के स्काउट बैंड ने उद्घाटन समारोह में किया शानदार प्रदर्श पाली /भारत स्काउट व गाइड का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान सिल्वर एलीफेंट पूर्व जिला कलेक्टर पाली और वर्तमान जिला कलेक्टर उदयपुर नमित मेहता को 26 नवंबर को राजभवन लखनऊ में प्रदान किया जाएगा। 4 से 10 जनवरी 2023 को रोहट पाली में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के ऐतिहासिक आयोजन और भारत स्काउट व गाइड संगठन को विशेष सहयोग एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भारत स्काउट गाइड का प्रतिष्ठित सम्मान सिल्वर एलीफेंट के लिए जिला कलेक्टर उदयपुर नमित मेहता को नामित किया गया है।सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि 26 नवंबर 2025 को राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन के मुख्य अतिथि में आयोजित गरिमा पूर्ण समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि पाली जिला कलेक्टर पद पर रहते हुए नमित मेहता के कार्यकाल में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का आयोजन किया गया राष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेश से 35हजार स्काउट गाइड ने भाग लिया जंबूरी में की गई उत्कृष्ट भौतिकh व्यवस्थाओं ओर आयोजन में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए तथा कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए यह पुरस्कार निवर्तमान कलेक्टर नमित मेहता को प्रदान किया जा रहा है।
आई ए एस नमित मेहता जिला कलेक्टर उदयपुर के पद पर वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं।
मेहता को यह सम्मान प्राप्त होने पर संपूर्ण स्काउट गाइड परिवार पाली जनसद्भावना सेवा समिति पाली और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सिल्वर एलीफेंट सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।