हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे अलग हमें इसे आगे बढ़ाने का काम करना होगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे अलग हमें इसे आगे बढ़ाने का काम करना होगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे अलग हमें इसे आगे बढ़ाने का काम करना होगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

बिलावास गौशाला में श्री कृष्ण भगवान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन 

अब्दुल समद राही 

सोजत । हमारे जीवन में हमारी संस्कृति का बहुत बड़ा महत्व है। हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे अलग है हमें इसे आगे बढ़ाने का काम करना होगा उक्त उद्गार राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने निकटवर्ती गांव बिलावास में श्री बिलावास गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री कृष्ण भगवान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के भव्य आयोजन में विशाल सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि सोजत आलोकित शक्ति का अनुभव कर रहा है। जहां गौ माता का वास होता है वहां भगवान कृष्ण स्वयं चले आते हैं हमारे जीवन में गौ माता का बहुत बड़ा महत्व है हमारे घर में पहली रोटी बनती हैं वह गौ माता के लिए बनती हैं। हमें गौ माता व भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलेगा और हमारे जीवन में खुशहाली लायेगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने मोदी जी वह सरकार की उपलब्धियां पर जमकर उद्बोधन दिया। 

कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्यमंत्री शर्मा का साफा, शाल, उपरणा व मोमेंटो प्रदान कर भव्य स्वागत किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ व मुख्यमंत्री शर्मा का भव्य फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद पीपी चौधरी, विधायक सोजत शोभा चौहान, पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारीक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, बिलावास गौ सेवा समिति अध्यक्ष इंद्रचंद बोहरा आदि मंचासीन थे।

सोजत के बिलावास हेलीपैड पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय समाज प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संभागीय आयुक्त प्रतिभा, जोधपुर आईजी राजेश मीणा, क्लेक्टर एल एन मंत्री, एस पी आदर्श सिंधु, एसपी कुंदन कवारिया, एएसपी विपिन शर्मा, सीओ मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी मर्सिगाराम जांगिड़ और पुलिस उप अधीक्षक रतनाराम देवासी सहित भारी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

इस धार्मिक कार्यक्रम में देश-विदेश से अनेक संत, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु ने भाग लिया।

 वहीं समिति के सचिव नरेंद्र आछा, लक्ष्मण आगलेचा, नारायण परेरिया, हीरालाल गहलोत छोगाराम काग एवं नरेंद्र आच्छा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और भारी संख्या में भीड़ उपस्थित रही।