कटारिया को दिल्ली में प्रोफेसर की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा
कटारिया को दिल्ली में प्रोफेसर की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
बिठौड़ा कलां निवासी राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कवि, लेखक, साहित्यकार पन्ना लाल कटारिया को भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा प्रोफेसर की मानद उपाधि से 12 दिसम्बर को पंचशील आश्रम, झरोड़ा, बुराड़ी बाई पास, नई दिल्ली में राष्ट्रीय सेमिनार में नवाजा जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहन पाल सुमनाक्षर, प्रदेशाध्यक्ष प्रो. स्वामी आत्माराम जी उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष डॉ.मोहन लाल सोनल ने कटारिया को पत्र प्रेषित करते हुए दी। कटारिया राजस्थानी कहानीकार के रूप में चर्चित हैं. कहानी संग्रह के अलावा इनकी अन्य विधाओं में भी पुस्तके प्रकाशित हुई हैं अब तक इनकी आठ पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं। एवं इतनी ही प्रकाशाधिन हैं। 1857 की क्रांति में आऊवा के ठाकुर कुशाल सिंह के योगदान पर कविता लिखकर वीडियो बनाया जो पुरे देश में काफ़ी चर्चित रहा।कटारिया को अब तक अनेकों राष्ट्रीय पुरुस्कारो से नवाजा जा चुका हैं।
कटारिया को प्रोफेसर की मानद उपाधि से नवाजे जाने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई छैलेन्द्र सिंह बिठौड़ा, शैलेश वर्मा, रमेश पंवार आऊवा,पर्वत सिंह चम्पावत, गोपाल राम तंवर,शाबिर सागर, डॉ. तेजाराम परिहार, चुनाराम बाड़सा, राहुल नायक, भंवर लाल सापेला, चम्पालाल भाटी, गुलाब राम हटेला, राजूदास बिठौड़ा, बसन्त राज जोशी, भरत कुमार जोशी, महेंद्र सिंह जोधा,प्रवीण माली, मदन लाल कुड़ी, सोहन लाल परिहार, नरेश मोबारसा नवनीत सिंह आऊवा सहित सैकड़ो लोगो ने ख़ुशी जाहिर की।