टेम्पो पलटा युवक का हाथ कटकर हुआ अलग युवक जोधपुर रेफर

टेम्पो पलटा युवक का हाथ कटकर हुआ अलग युवक जोधपुर रेफर

टेम्पो पलटा युवक का हाथ कटकर हुआ अलग युवक जोधपुर रेफर

पाली/ नेशनल हाईवे 162 पर सांडिया गांव के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया इस हादसे में टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया।

घायल युवक की पहचान हितेश पुत्र रतन सिंह भाटी निवासी मोड़ भट्टा सोजत के रूप में हुई है जिसका हाथ पूरी तरह कट गया। घायल युवक कटे हुए हाथ को साथ लेकर 108 एम्बुलेंस से सोजत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया।