पैसा हाथ का मेल है आज जिसके पास है कल और किसी का हो जाएगा : पवन पहाड़िया 

पैसा हाथ का मेल है आज जिसके पास है कल और किसी का हो जाएगा : पवन पहाड़िया 

पैसा हाथ का मेल है आज जिसके पास है कल और किसी का हो जाएगा : पवन पहाड़िया 

आदर्श बाल विद्या मन्दिर डेह में सम्मान समारोह आयोजित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

डेह, नागौर। पैसा हाथ का मेल है , आज जिसके पास है कल और किसी का हो जाएगा । इसका समय रहते सही उपयोग कर लेना ही समझदारी का तकादा है । मनुष्य भव में ही जीव अपनी इच्छानुसार कुछ भी कर सकता है । इस भव में यदि दान पुण्य भलाई समाज सेवा के भावों से इंसान वंचित रह जाता है तो वह अंत समय में बहुत पछताता है यह बात आदर्श बाल विद्या मन्दिर डेह के नानूराम जेठाराम जांगिड़ भामासाह सम्मान समारोह में विद्या मन्दिर के अध्यक्ष पवन पहाड़िया ने किशनाराम जांगिड़ के द्वारा बच्चों को ठंडे पानी की 40000 रुपयों की मशीन भेंट करने के उपलक्ष में कही । किशनाराम जांगिड़ फर्नीचर का कार्य बाहर करता है लेकिन अपनी जन्म भोम को सब कुछ मानते हुए यह मशीन यहां भेंट करी है इसके लिए विद्यालय परिवार के द्वारा इनका सम्म्सन समारोह रखा है ।

विद्या मंदिर के प्रचार प्रसार प्रमुख गोपालचन्द तंवर व सेवा प्रमुख किशन बेनीवाल ने किशनाराम जांगिड़ का स्वागत किया । मनीराम इनाणीया , सीताराम गौरा शिवराज टोकसिया , अमित सुराणा व नवीन पहाड़िया सहित कई नागरिक गण उपस्थित थे ।

विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बलवीर गुड़गीला ने मंच संचालन के साथ ही सब का आभार व्यक्त किया ।