पेंशनर समाज भवन में पेंशनर डे को लेकर तैयारियां जोर शोर से

पेंशनर समाज भवन में पेंशनर डे को लेकर तैयारियां जोर शोर से

पेंशनर समाज भवन में पेंशनर डे को लेकर तैयारियां जोर शोर से

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय पेंशनर समाज भवन में पेंशनर डे को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 17 दिसम्बर को पेंशनर समाज सभागार कचहरी परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पेंशनर डे की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती शोभा चौहान होगी तथा अध्यक्षता पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे करेंगे। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सोजत अध्यक्ष लालचंद मोयल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी *17 दिसंबर,* को "पेंशनर्स डे "पर पेंशनर भवन सोजत के सभा भवन में प्रातः 11 बजे पेंशनर डे मनाया जाऐंगा जिसमें पेंशनरों के हितो से संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा बैंक संबंधी पेंशनरों की कठिनाइयों को लेकर बैंक विशेषज्ञों एवं अन्य विषय विशेषज्ञों की वार्ताएं आयोजित की जाऐगी । इस आयोजन को लेकर पेंशनर समाज अध्यक्ष मोयल की अगुवाई में राम स्वरूप भटनागर,सत्तु सिह भाटी, मदन लाल चौहान,अशोक सैन, चेतन व्यास, हनुवंत सिंह आशिया,शिवलाल जोशी, रशीद गोरी, महेंद्र माथुर, सहित कई पेंशनर जुटे हुए हैं।

           "उल्लेखनीय है कि पेंशनर समाज उपशाखा सोजत द्वारा सराहनीय सेवाएं दी जा रही हैं जिसके तहत सभी पेंशनरों के लिए उनकी पारिवारिक पेंशन, मातृ शिशु दुग्धपान कक्ष,डायलिसिस कक्ष, वार्षिक उत्सव, रोडवेज पास के लिए कैम्प, आंखों का कैंप, आयुर्वेद शिविर,मूक पशु पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र, एवं कोविड काल में सेवा सहित जीवित प्रमाणपत्र तैयार करने में सराहनीय सहयोग दिया जाता रहा है।