सेलून में हुआ विवाद, दो घायल
सेलून में हुआ विवाद, मामले दर्ज पाली/पाली में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद शाम को दो स्टूडेंट अपने कुछ दोस्तों के साथ सैलून गए जहाँ झगड़ा हो गया.मारपीट की इस घटना में 7वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र कैंची के वॉर से घायल हो हुए एक छात्र के फेफड़े में घाव हो जहुआ है। दोनों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूजे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जिसमें कुछ लड़के बाइक से उतर कर सैलून में घुसने नजर आ रहे है। बाद में उनमें मारपीट होती दिख रही कैंची से वॉर से लंग्स पंचर हुआ हैँ इस घटना में पाली शहर के रामलीला मैदान निवासी 9वीं कक्षा का स्टूडेंट नरेन्द्र पुत्र लक्ष्मण और 7वीं का स्टूडेंट भागीरथ पुत्र जवरी लाल घायल हो गए। जिन्हें सोमवार देर शाम को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। नरेन्द्र के सीने और गले में और भागीरथ के सीने पर कैंची के कई वार हुए।
घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शहर के केशव नगर स्थित राज सैलून में सोमवार शाम बाइक पर आए चार-पांच लड़के सैलून में घुसते दिख रहें है। जहां दोनों पक्षों में मारपीट होती है। एक लड़का नीचे गिरता नजर आता है। इस मारपीट की. घटना कैंची के वार से दोनों स्टूडेंट घायल हो जाते है। दोनों स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ सैलून में घुसे थे। स्कूल बस को साइड देने की बात पर दोनों पक्षो कहासुनी हुई.
सोमवार दोपहर को 9 कक्षा का स्टूडेंट नरे स्कूल बस से आ रहा था। बस सैलून के पास से गुजर रही थी। इस दौरान बाइक साइड में करने की बात को सैलून से उसकी बहस हो गई। स्टूडेंट नरेन्द्र का आरोप है कि उसे सैलून वाले ने उसे पीटा इस पर शाम को वह वापस सैलून गया था। वही सैलून संचालक उदेश सैन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें कुछ लड़कों को जबरदस्ती अपनी शॉप में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।