कोलवा थाना क्षेत्र में फिर हुई तीन जगह लाखों की चोरी लोगों ने महापंचायत में दिया था अल्टीमेटम

Theft,worth,lakhs,again,took,place,at,three,places,in,Kolwa,police,station,area,People,had,given,ultimatum,in,the,Mahapanchayat

कोलवा थाना क्षेत्र में फिर हुई तीन जगह लाखों की चोरी लोगों ने महापंचायत में दिया था अल्टीमेटम
घटनास्थल पहुंच जानकारी लेती पुलिस

कोलवा थाना क्षेत्र में फिर हुई तीन जगह लाखों की चोरी लोगों ने महापंचायत में दिया था अल्टीमेटम


दौसा। कोलवा थाना क्षेत्र में 17 अगस्त रविवार को चोरी की घटनाओं को लेकर 15 गावों के लोगों की महापंचायत हुई थी। महापंचायत खत्म हुए 24 घंटे ही बीते थे की सोमवार रात कुंडल गांव में चोरो ने फिर तीन जगह चोरी कर लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना पर कोलवा थाना पुलिस और बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवंदा व थाना इंचार्ज जहीर अब्बास घटनास्थलों पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार चोरी की पहली घटना रामस्वरूप शर्मा के मकान में हुई रामस्वरूप शर्मा के मकान से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। वहीं चोरी की दुसरी घटना कोलवा रोड पर स्थित एक मकान में सो रही महिला के गले से सोने का जंतर तोड़ ले गए।  तीसरी घटना डाबरी ढाणी के पास हुई जहां से कुएं की मोटर और केबल चोरी कर चोर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। कोलवा थाना क्षेत्र में रविवार को हुई महापंचायत में पुलिस को अल्टीमेटम दिया था महापंचायत में हुई वार्ता में 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। पूर्व मे हुई चोरियों के मामले में पुलिस अबतक चोरों को नही पकड़ पाई की फिर तीन जगह चोरी की वारदात सामने आ गई। पुलिस ने फिर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी गई है।