मारवाड़ जंक्शन से नागा की बेरी सिंगल सड़क का नेशनल हाइवे तक डबल लाइन करने की मांग
मारवाड़ जंक्शन से नागा की बेरी सिंगल सड़क का नेशनल हाइवे तक डबल लाइन करने की मांग
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मारवाड़ जंक्शन। मारवाड़ जंक्शन स्टेट हाइवे को मारवाड़ जंक्शन से नागा की बेरी सिंगल सड़क का नेशनल हाइवे तक डबल लाइन (दौहरी करण) एवं रोडवेज बस सेवा प्रारम्भ करवाने की मांग!
मारवाड़ जंक्शन, ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खान पठान ने राज्य की उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मारवाड़ जंक्शन विधायक कैसारामजी चौधरी एवं सोजत विधायक श्रीमती शोभाजी चौहान और सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं राजस्थान पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर पाली स्टेट हाइवे मारवाड़ जंक्शन को बायी पास मुक्तिधाम से नागा की बेरी सोजत तक सिंगल सड़क का दौहरी करण (दोहरी करण)कराने और सोजत व फ़ालना आगार से रोडवेज बस सेवा प्राम्भ करवाने की मांग की हैं!पठान ने अपने पत्र में बताया कि यह कार्य निम्न जनहित लाभ सुनिश्चित करेगा! सड़क सुविधा में उल्लेखनीय वृद्दी होंगी!आपात काल सेवाओं को निर्बाध गति मिलेगी व्यापारिक एवं सामाजिल सेवाओं का तीव्र विकास होगा! ग्रामीण - शहरी संतुलित प्रगति का शूद्रढ़ीकरण होगा!
यात्रियों को सुरक्षित व किफायती परिवहन उपलब्ध होगा!निजी बसों की अनियमितता तथा मनमानी खत्म होंगी एवं परिवहन विभाग को स्थिर राजस्व में वृद्दी होंगी!
उपर्युक्त मुद्दे इस क्षेत्र की विकासत्मक आवश्यकता, जन सुविधा, परिवहन, न्याय एवं सार्वजनिक सुरक्षा से सीधे जुड़े हुए हैं! हमें उम्मीद हैं कि आपकी संवेदनशीलता व प्रशासनिक प्रतिबद्दता से यह दीर्घा कालीन मांग अवश्य ही समाधान की दिशा में अग्रसित होंगी!