एक फैक्ट्री में आग से कपड़ो के थान जले दमकलो ने आग पर पाया काबू।

एक फैक्ट्री में आग से कपड़ो के थान जले ,दमकलो ने आग पर पाया काबू।
पाली. शहर के मंडिया रोड स्थित कपड़ा फैक्ट्री में बुधवार अलसुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग में कई कपड़े के थान जल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडिया रोड स्थित माजीसा फिनिसिंग के मालिक अर्जुनसिंह चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में आग लग गई। आग में कपड़े के कई थान जल गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ है।