डॉ कालू खां देशवाळी गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026 से सम्मानित

डॉ कालू खां देशवाळी गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026 से सम्मानित

डॉ कालू खां देशवाळी गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026 से सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। मीरा नगरी मेड़ता के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ख्यातनाम राजस्थानी कवि डॉ कालू खां देशवाळी को आदर्श समाज समिति इंडिया, सूरजगढ़ के तत्वावधान में हुए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026 से सम्मानित किया गया। बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा, अध्यक्ष राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्र राज सिंह वरिष्ठ अतिथि राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर, शायर कवि पत्रकार अब्दुल समद राही व आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने डॉ कालू खां देशवाळी को सम्मान पत्र, मोमेंटो साफा व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समाजसेवी चांद कोर देवी के सानिध्य में आयोजित 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लेखक धर्मपाल गाँधी की स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने किया।  देशवाळी को मिले इस सम्मान पर शिक्षाविद् साथियों व साहित्यकार गणमान्य जन ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।