विवादित हॉट मिक्स प्लांट के मामले में आया नया ट्विस्ट झंगरोली ताल ग्राम ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

विवादित हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के मामले में आया नया ट्विस्ट 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह संवाददाता उत्तराखंड  THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

दिनांक 10 सितंबर 2026 

हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली जो ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल में कई सालों से चल रहा था ,अभी विवाद होने से प्रशासन ने सील कर रखा है । इस संबंध में 5 सितंबर को ग्राम वासियों ने एक बैठक का आयोजन किया था ,जिसमें खनन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी  तथा हॉट मिक्स प्लांट के मालिक ने आना था लेकिन भारी वारिस के चलते अधिकारी बैठक में हिस्सा नहीं ले पाए। ग्रामीणों ने चर्चा की और कई बातें सामने आई हैं, अनुबंध के बारे में जब चर्चा हुई तो पाया गया कि कई लोग जिनके नाम अनुबंध में हैं वे इस दुनियाँ में हैं ही नहीं ,कई साल पहिले उनका स्वर्गवास हो चुका है । कुछ का कहना है कि उनके हस्ताक्षर हैं ही नहीं ,कुछ का कहना है की उन्हें फसाया गया है । ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ  लोगों की वहाँ जमीन ही नहीं है ,और जो जमीन हैं वह गोलखाते की जमीन है ,जिसके कई मालिक हैं। एक प्रकार से पूरी ग्राम पंचायत उसकी मालिक है ,और बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर तथा जिन ग्रामीणों की खाता खतोनि में नाम हैं, या उनके पूर्वजों के नाम हैं वे सब उस जमीन के हकदार हैं उनकी अनुमति के बगैर कोई भी कार्य करना एक प्रकार से गैर कानूनी है ,तथा ग्रामीणों ने अपने लीगल ऐडवाइजर से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह मामला फोर्जरी का है,इसमें धारा 420 के तहत सजा का प्रावधान है । 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी महोदया से न्याय की मांग की है ,उम्मीद है जल्द ही फैसला होना नहीं तो कोर्ट में केस फाइल होगा ।