तिरंगा रैली निकाली दिलाई देश भक्ति की शपथ
तिरंगा रैली निकाली दिलाई देश भक्ति की शपथ पाली / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली कलेक्ट्रेट से रवाना होकर अहिंसा सर्किल, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल होते हुए पुनः कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुई। छात्र छात्राएं व आमजन भारत माता की जय का नारे लगाते हुए तिरंगा हाथ में लिए देशभक्ति की भावना के साथ जोश में चल रहें थे जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहाँ कि स्वाधीनता दिवस पर इस वर्ष हर घर तिरंगा के तहत विभाजन की विभीषिका रखी गई हैं।देश जब एक रहता तो हर समस्या व चुनौती का मुकाबला किया जा सकता हैं। हर व्यक्ति के दिल में देश भक्ति का जज्बा रहना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण व हर्षल्लास से मनाने के लिए आज तिरंगा रैली निकाली गई हैं। 9 से 17अगस्त हर दिन कार्यक्रम होंगे।इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, भाजपा जिलाध्य्क्ष सुनील भंडारी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मोके पर कई जिलाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिकारी छात्र छात्राए, स्काउट गाइड नेहरू युवा केंद्र कार्यकर्ता, आदि मौजूद रहें। इस मौके पर जिला कलक्टर ने देश भक्ति की शपथ दिलाई।