अवैध देशी पिस्टल व 14 जिंदा कारतूस भी जब्त । करीबन एक किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद।
अवैध देशी पिस्टल व 14 जिंदा कारतूस भी जब्त ।
करीबन एक किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद।
पाली / पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल व 14 जिंदा कारतूस भी जब्त किए साथ ही करीबन एक किलोग्राम चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र श्रीमती निरमा विश्नोई, निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष टीम का गठन कर तकनीकी एवं सूचना तंत्र के सहयोग से रावत नगर में 03 अगस्त को हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए द 09 अगस्त को प्रकरण में मुख्य सरगना मोहसीन उर्फ तूफान पुत्र इस्माईल मोहम्मद, जाति तेली मुसलमान, निवासी कुम्हार मोहल्ला, भीम, जिला राजसमन्द को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से प्रकरण का माल करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
बरामदगी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल एवं 14 जिंदा कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के दौरान किसी प्रकार के व्यवधान से बचने के लिए वे पिस्टल साथ रखते थे। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस द्वारा नकबजनी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं शेष माल की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।