नही थम रहा यूजीसी विवाद दौसा पहुंची सवर्ण महापंचायत की जागरूकता वाहन रैली
UGC,controversy,not,stopping,awareness,vehicle,rally,upper,caste,Mahapanc,hayat,reached,Dausa
नहीं थम रहा यूजीसी विवाद, दौसा पहुंची सवर्ण महापंचायत की जागरूकता वाहन रैली
दौसा। UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में दिल्ली में 23 अगस्त को प्रस्तावित UGC रोलबैक सर्वण आक्रोश महापंचायत को लेकर चल रही जनजागरण वाहन यात्रा आज दौसा पहुंची।
यात्रा का नेतृत्व क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक डॉ. राज सिंह शेखावत कर रहे हैं। दौसा पहुंचने पर उन्होंने होटल राजपूताना पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से संवाद किया।
इस दौरान डॉ. शेखावत ने कहा कि सवर्ण समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए यह लड़ाई आर-पार की है। उन्होंने 5 अगस्त को उदयपुर के मेवाड़ से शुरू हुई 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि यह यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश से होते हुए 23 अगस्त को नई दिल्ली में महापंचायत के साथ समाप्त होगी।
उन्होंने देशभर के सवर्ण समाज, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूती दें।
इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरसिंह नरुका और जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह जीरोता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।