एक स्वर, एक लय में गूंजा 'वंदे मातरम्', 156 भैया-बहनों व अभिभावकों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख 

एक स्वर, एक लय में गूंजा 'वंदे मातरम्', 156 भैया-बहनों व अभिभावकों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख 

एक स्वर, एक लय में गूंजा 'वंदे मातरम्', 156 भैया-बहनों व अभिभावकों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में आज देशव्यापी अमृत महोत्सव के अंतर्गत "एक समय, एक लय, एक स्वर" अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर, कृषि मंडी सोजत नगर में ठीक प्रातः 11:00 बजे सामूहिक रूप से पूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया गया। इस ऐतिहासिक और गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के 156 भैया-बहनों, आचार्यों और अभिभावक व मातृ शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में एक ही समय पर जब एक लय में राष्ट्रगीत गूंजा, तो वहां उपस्थित हर व्यक्ति राष्ट्रभक्ति के अनूठे रंग में सराबोर हो गया।अखंडता और एकता का संदेश:विद्या भारती के 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कार डालना और पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोना है।

सोजत नगर के आदर्श विद्या मंदिर द्वारा आयोजित इस सफल कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों बल्कि अभिभावकों में भी राष्ट्रप्रेम की एक नई ऊर्जा और नव-स्फूर्ति का संचार किया है। कार्यक्रम में अध्यक्षता खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी  एवं विशिष्ट अतिथि  नरपत सिंह चौहान रहे ।वंदे मातरम गीत के बारे में जानकारी मुख्य वक्ता  प्रधानाचार्य राजेश गहलोत ने दी। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में विद्या मंदिर के आचार्य बंधु भगिनी ने भी सहयोग किया।