सोजत नगरपालिका वार्ड 18 के नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट का किया भव्य स्वागत

सोजत नगरपालिका वार्ड 18 के नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट का किया भव्य स्वागत

सोजत नगरपालिका वार्ड 18 के नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट का किया भव्य स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। नगरपालिका सोजत के वार्ड नंबर 18 से नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट का स्वागत समारोह मोहम्मद साजिद ठेकेदार के निवास पर आयोजित किया गया।
समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पार्षद का साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत और बहुमान किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोहम्मद शहजाद सिलावट, समाजसेवी पप्सा सिलावट, मोहम्मद मंसूर अत्तारी, मोहम्मद जाकिर सिलावट, मोहम्मद माजीद सिलावट, मो. मुस्तकीम (मूसी) छिपा, मोहम्मद फाजिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने पार्षद मोहम्मद नासिर सिलावट को जीत की बधाई दी और वार्ड के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। पार्षद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया