मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का पाँचवाँ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित  शिक्षा से ही समाज का विकास : अनवर अली 

मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का पाँचवाँ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित   शिक्षा से ही समाज का विकास : अनवर अली 

मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का पाँचवाँ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

शिक्षा से ही समाज का विकास : अनवर अली 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत/ शिवगंज। ​मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का पाँचवाँ प्रतिभा सम्मान समारोह मदारशाह दरगाह बाली में आयोजित हुआ। अध्यक्ष अनवर अली की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में 9 जिलों से आए सिलावट समाज के 175 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य, खेल प्रदर्शन, समाज सेवा में योगदान देने वाले व समाज के भामाशाहों का भी बहुमान किया गया। साबीर अली ने बताया कि टॉपर विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल तथा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग, ममेंटो, वाटर बोतल व पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। शिक्षा ही वह रोशनी है जो हमारे समाज को अंधकार से निकालकर तरक्की के रास्ते पर ले जाती है। हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत है। जिन 175 बच्चों का सम्मान हुआ है, वे आने वाले कल में हमारे समाज का नाम रोशन करेंगे।  
​हमारा लक्ष्य है कि समाज का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। पढ़ा-लिखा समाज ही संगठित और सशक्त समाज बनता है। समिति के संयोजक इरशाद अली व सचिव मंजूर अली ने बताया कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले आगामी समारोह के लाभार्थी भामाशाहों का भी इस दौरान बहुमान किया गया। इस मौके बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।