मकान मालिक पर 3 फायर, दुकान में घुसने पर चौथी गोली मारी

मकान मालिक पर 3 फायर, दुकान में घुसने पर चौथी गोली मारी

मकान मालिक पर 3 फायर, दुकान में घुसने पर चौथी गोली मारी

The bhaswar times mews 

#sojatroad,#pali_rajasthan 
सोजत रोड। कस्बे के सुभाष मार्ग बाजार में मंगलवार सुबह फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किराएदार और मकान मालिक के बीच विवाद के बाद किराएदार ने मकान मालिक पर तीन गोलियां चला दीं। इसके बाद मकान मालिक की कपड़ों की दुकान में घुसकर आरोपी ने चौथी गोली भी चला दी। गोली लगने से मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल सोजत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोजत रोड के मालीयों का बास निवासी पुरुषोत्तम लाल (40) का अपने किराएदार अमित सोनी से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुभाष मार्ग पर पुरुषोत्तम लाल पर फायरिंग की। तीन गोलियां चलने के बाद आरोपी कपड़ों की दुकान में घुस गया और वहां चौथी गोली चलाई।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे विवाद तथा अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।