फेफीदेवी ईश्वर में अटूट आस्था रखती थी : महामंडलेश्वर आचार्य ओम
फेफीदेवी ईश्वर में अटूट आस्था रखती थी : महामंडलेश्वर आचार्य ओम
फेफीदेवी बामणियां का 101 वर्ष की आयु में निधन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाली समाजसेवी, पूर्व बैंक अधिकारी शंकर लाल बामणिया की माता फेफीदेवी का 101साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निवास स्थान नृसिंहपुरा कॉलोनी में शोक सभा में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। केवल अपरोक्ष आश्रम के महामण्डलेश्वर आचार्य ओम ने कहा कि सेवा, सद्भाव, शांति और परोपकार में विश्वास रखने वाली फेफीदेवी ईश्वर में अटूट आस्था रखती थी। उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से गुजारा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव एवं कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी निरंजन आर्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्मतराज कुमावत नगर अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, पूर्व उपजिला प्रमुख भीकाराम सिरवी, अधिवक्ता गजेंद्र सोनी, राजेन्द्र लहर, पूर्व प्रधान राजेश सिंह कच्छवाह, पार्षद बालमुकुंद गहलोत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एश्वर्या सांखला, पार्षद जमीलुर्रहमान कादरी, अब्दुल गनी ताजक, राजेश सांखला, मदन पंवार, भेराराम डांगी, बाबू खां मेहर, इमरान सिलावट, गोविंद दवे, राजू भाई जांगिड़ पार्षद प्रकाश पंवार, महेश गहलोत, गौतमचंद सिगाड़िया, पीर सैयद जुल्फुकार अली पार्षद साजिद अली, फकीर मोहम्मद पठान, असलम मेहर, चम्पालाल खोरवाल, पार्षद नरेश बबलू, सोनदान चारण, मोहम्मद इकबाल शेख, गय्यूर अहमद कुरैशी आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे। जिन्होंने शंकर लाल बामणिया व परिवार को सांत्वना दी।