नेशनल हाई-वे 21 पर ट्रेलर और कार की भिड़ंत में 5 की मौत
5killed,in,trailer,and,car,collision,on,National,Highway21
नेशनल हाईवे 21 पर ट्रेलर और कार की भिड़ंत में 5 की मौत
दौसा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई के पास नेशनल हाई-वे 21 पर शुक्रवार को करीबन 5:30 बजे ट्रेलर और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान पुलिस के अनुसार महवा में लाईब्रेरी व कोचिंग चलाने वाले यादराम पुत्र रामकल्याण मीणा (36) निवासी भजेड़ा, टोडाभीम करौली शुक्रवार को अर्चना मीणा (20) निवासी भजेड़ा, मोनिका पुत्री मंटराम मीणा (18) और वेदिका मीणा पुत्री मंटराम पुत्री निवासी खोहरी, महवा दौसा को जयपुर के बस्सी स्थित निर्वाण कॉलेज में एग्जाम दिलवाने लाया था। इन लोगों के साथ मुकेश महावर (27) निवासी महावर मोहल्ला भजेड़ा भी था। सभी लोग एग्जाम खत्म होने के बाद गांव लौट रहे थे। इस बीच सिकंदरा थाना इलाके में नेशनल हाईवे 21 पर कैलाई दुब्बी के पास लोहे के गार्डन से भरे ट्रेलर ने डिवाइडर क्रॉस कर कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक यादराम और आगे की सीट पर बैठी मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश अर्चना और वेदिका गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को दौसा के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। इधर घटना की सुचना मिलते ही महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने संवेदना जताई। जानकारी के अनुसार तीनों घायलों को जयपुर ले जा रही एंबुलेंस घाट की गुणी जाम में फंस गई। इलाज में देरी के कारण अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मत घोषित कर दिया।