गुलाबचंदजी महाराज का 108वां मनाया जन्मोत्सव गुलाबचंदजी
गुलाबचंदजी महाराज का 108वां मनाया जन्मोत्सव जोधपुर/ हिज हिजाईनस 1008 गुलाबचंद जी महाराज का 108वां जन्मोत्सव बुधवार को पंचकुड़ की पहाड़ियों में स्थित आश्रम में मनाया गया. सुबह पंडितों के मंत्रोचार के बीच गुरुवर का पूजन किया दोपहर को भजन प्रस्तुत किए भजन गायक गणपत नारायण जोशी, कैलाश सांखला हीरालाल सोनी ने गणपति वंदना से भजनों की शुरूआत की. इस मौके पर पंचकुण्ड आश्रम में महाराज की मूर्ति व समाधि पर अभिषेक एवं विशेष श्रंगार किया गया मंदिर परिसर पर आकर्षक लाइट व्यवस्था की गईं सभी श्रद्धांलुओं ने प्रसादी का आनंद लिया. इस अवसर पर नंदु जी रामदत्त दवे सुनील शर्मा अचू भाई राजेंद्र ओझा सुनील दत्त ओझा सुरेन्द्र कुमार दवे ओमजी प्रवीण किशन दत्त श्रीमती मंगला ओझा श्रीमती रेनू ओझा श्रीमती जान्हवी श्रीमती मीना दवे सुदर्शन राधे गुलाब ओझा सहित कई भक्तगण मौजूद रहें.