अवैध शराब पकड़ी
अवैध शराब पकड़ी
पाली / शहर के पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने करीबन 75 लाख कीमत की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं बियर के कुल 471 कार्टून बरामद किए हैं.साथ ही 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को किया जब्त ।
पुलिस अधीक्षक जिला पाली आदर्श सिधु ने बताया की शराब तस्करी व एनडीपीएस तस्करी के रोकथाम व लोकल एवम् स्पेशल एक्ट के तहत ऑपरेशन-गुप्त प्रहार के तहत दो नवम्बर को 1 ट्रक को शराब परिवहन करते हुए को जब्त किया. नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली हनुवंतसिंह व टीम द्वारा मुखबीर ईत्तला पर नेशनल हाईवे 162 पर नया गांव पुलिये के पास सर्विस रोड पर चालक देवाराम के कब्जे से ट्रक में सें अवैध पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं बियर के कुल 471 कार्टून के जब्त किये। मुलजिम द्वारा ट्रक में कोयले के बुरादे की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करना पाया गया। बरामदा शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीबन 75 लाख रूपये है। प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है।