शिक्षा बिना जिंदगी अधूरी है : अनवर खान मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

शिक्षा बिना जिंदगी अधूरी है : अनवर खान     मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

शिक्षा बिना जिंदगी अधूरी है : अनवर खान

मुस्लिम सिलावट सेवा समिति का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शिक्षा बिना जिंदगी अधूरी है हमें चाहिए कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सकें उक्त उद्गार मुस्लिम सिलावट सेवा समिति के अध्यक्ष अनवर खान ने मदार शाह दरगाह जोड़ बाली में आयोजित मुस्लिम सिलावट सेवा समिति की ओर से जिला स्तरीय चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा समाज बहुत पिछड़ा हुआ है हमें इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों की होसला अफजाई करनी है ताकि हमारे समाज की प्रतिभाएं निकल कर सामने आएं।

समिति सचिव मंजूर अली ने बताया कि समारोह में कुल 127 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10वीं में आफरीन बानो (तखतगढ़) ने 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद रेहान (सेवाड़ी) ने 88.17 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल करने एवं कक्षा 12वीं वर्ग में शबनम बानो (तखतगढ़) ने 86.40 प्रतिशत अंक से प्रथम स्थान और फातिमा ने 85 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया व फैजान खान तखतगढ़ को पांचवीं कक्षा में अव्वल रहने पर उन्हें सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल मोमेंटो, पानी बोतल, स्कूल बैग तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मीडिया प्रभारी साबिर अली ने बताया कि समारोह में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों के साथ जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों व सरकारी सेवा में चयनित समाज बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थापक मुस्ताक खान फालना, महासचिव मोहम्मद शरीफ पाली, उपाध्यक्ष आबिद खान सांडेराव मोहम्मद नजीर, कोषाध्यक्ष इरशाद अली बीजापुर, सह कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर शिवगंज, सिलावट समाज सोजत के अध्यक्ष ठेकेदार हाजी अब्दुल हमीद चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल, समाजसेवी अली मोहम्मद सिलावट साण्डेराव, शिक्षाविद् शाहरूख खान पाली, शाहिद सिलावट मेड़ता सिटी, इम्तियाज़ अली शिवगंज, एडवोकेट आमीर खान सिलावट सोजत, मुस्लिम सिलावट सेवा समिति ब्लाक सोजत अध्यक्ष मोहम्मद नासिर खताई, अकरम खान शिवगंज, मोइनुद्दीन, महबूब खान, मोहम्मद आरिफ बेड़ा, आबाद खान, हारुन खान, मोहम्मद शरीफ फालना, मोहम्मद इश्तियाक, आमिर खान, मोहम्मद शरीफ शिवगंज, अब्दुल खालिद टाक, नाजिम सिलावट, अबरार खान, मोहम्मद अयूब, फिरोज खान सहित कई वरिष्ठजन, अभिभावक और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।