बस में गहने चोरी की वारदात का खुलासा एक गिरफ्तार

बस में गहने चोरी की वारदात का खुलासा एक गिरफ्तार                      जोधपुर /ग्राम सोयला में होटल पर निजी बस में रखे बैग से सोने के गहने पार हो गए.

   जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस थाना खेडापा़ हल्का के ग्राम सोयला में स्थित होटल पर खड़ी निजी बस में रखे बैग से 25 दिसम्बर 2025 को सोने के गहने चोरी होने की वारदात का जिला पुलिस द्वारा खुलासा किया जाकर मुलजिम श्रवणसिंह पुत्र नखतसिंह जाति राजपूत निवासी नाथड़ाउ थाना चामू जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।

25 दिसम्बर 2025 को थाना खेड़ापा क्षेत्र में ग्राम सोयला में स्थित होटल पर खड़ी एक निजी बस में रखे बैग से सोने के गहनें चोरी हो गये जिस पर प्रकरण संख्या 268/2025 पुलिस थाना खेडापा में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि ग्राम सोयला स्थित महाराज होटल पर 25 दिसम्बर 2025 को एक बस में रखे बैग से सोने के गहनें चोरी होने की घटना के सम्बन्ध में अति. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री भोपालसिह लखावत व वृताधिकारी वृत भोपालगढ श्री भूराराम खिलेरी के सुपरविजन मंे श्री लाखाराम नि0पु0 थानाधिकारी, पुलिस थाना खेड़ापा व डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भवंरिया मय टीम को उक्त चोरी की वारदात को ट्रेस आउट कर खुलाशा करने के निर्देश दिये गये जिसपर जिला विशेष टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का बैकअप लिया जाकर गहनता से विश्लेषण किया गया। डीएसटी के कानि0 हरेन्द्र लोहरा द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जाकर संदिग्ध का तकनिकी डाटाबेस तैयार किया गया जिसपर जिला विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुवे इस घटना में शरीक मुलजिम श्रवणसिंह पुत्र नखतसिंह जाति राजपूत निवासी नाथड़ाउ थाना चामू जिला जोधपुर को दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर मुलजिम श्रवणसिंह ने ग्राम सोयला में महाराज होटल पर खड़ी मिलन बस सर्विस की बस में रखे बैग से सोने के गहनें चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर दस्तयाब किये गये मुलजिम श्रवणसिंह को अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना खेड़ापा को सुपुर्द किया गया