दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित

दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित

दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र सोजत के तत्वाधान में 28 दिसंबर रविवार को दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर सक्षम जिला अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा ,  इस हेतु आज सक्षम प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा और जिला सचिव मनोहर जोशी कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापत के सानिध्य में पूर्व तैयारी बैठक हुई जिसमें अधिवेशन में निम्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की 
1.   27 दिसंबर को राजस्थान दिव्यांग क्रीड़ा परिषद के सहयोग से नेत्रहीन दिव्यांगों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता ,
2.    27 दिसंबर को रात्रि में भजन संध्या में  भजन प्रतियोगिता साथ ही दिव्यांग नृत्य प्रतियोगिता 
3.    28 दिसंबर को दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस पर रक्तदान शिविर 
4.    जिला अधिवेशन कार्यक्रम 
5.    खेल,संगीत, शिक्षा ,उद्योग,एवं आत्मनिर्भर सफल दिव्यांगों का सम्मान समारोह 
6.   समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण वितरण ।
इस आयोजन हेतु  जिला सचिव पंकज सैन,केंद्र प्रमुख रवि मेवाड़ा,ओमप्रकाश मोहिल सहसंरक्षक, केंद्र संरक्षक डॉ चेनाराम,उपाध्यक्ष डॉ एच एन योगी ,डॉ मांगीलाल चौधरी , डॉ सुरेश चौधरी , केंद्र सह प्रमुख श्रवण उपाध्याय दिव्यांग सेवा समिति अध्यक्ष बुधाराम
पनुसा,टोली सदस्य शिवप्रसाद सेन
जुगलकिशोर दवे भागीरथ राठौड़, केंद्र संचालक तरुण मेवाड़ा कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने में लगे हैं।