प्रशिक्षणार्थियों ने निहारा रणकपुर का वैभव
प्रशिक्षणार्थियों ने निहारा रणकपुर का वैभव
कंकू विजय कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों ने रणकपुर जैन मंदिर व आशापुरा माताजी मंदिर नाडोल मे किया शैक्षणिक भ्रमण
पाली 14 दिसंबर/ शहर के खैरवा रोड स्थित कंकू विजय महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों को रविवार को सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह समापन पर रणकपुर जैन मंदिर व आशापुरा माताजी मंदिर नाडोल मे किया शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करण सेन ने बताया कि सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह मे आशु भाषण कविता पाठ गायन वाद विवाद गोला फेक लम्बी कूद ऊँची कूद बाधा दौड़ आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था। जिसमे विजेताओ को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों ने प्राचीन भव्य रणकपुर जैन मंदिर की अद्वितीय कलाकृति व शिल्पकला का प्रत्यक्ष प्रमाण देख उसकी प्रशंसा की। प्रशिक्षणार्थियों ने एक दुसरे से शैक्षणिक भ्रमण को काफी यादगार बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अभिषेक जैन व्याख्याता दिनेश विश्नोई गोविंद सेन प्रवीण द्विवेदी प्रीति परिहार,लता महावर आदि मौजूद रहे।