शाकाहार औषधि के समान - हेमंत सिंघवी

शाकाहार औषधि के समान - हेमंत सिंघवी

शाकाहार औषधि के समान - हेमंत सिंघवी

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की रिपोर्ट 

श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में करुणा क्लब के अंतर्गत शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर अपनी अपनी प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर करूणा अंतरराष्ट्रीय के शाखा अध्यक्ष हेमन्त कुमार सिंघवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शाकाहार औषधि के समान है जीवन का आधार है स्वस्थ रहने का मूल मंत्र ही शाकाहार है मनुष्य को हर परिस्थितियों में आत्मविश्वास को बनाए रखना होता है कोरोना काल में जब सब कुछ अस्त व्यस्त हो रहा था तब जिन व्यक्तियों को भोजन बनाना आता था उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर अपना समय खुशी-खुशी बिता दिया लेकिन जिनको भोजन बनाना नहीं आता था वह क्या बनाएं क्या खाएं ऐसी नकारात्मक स्थिति में रहे। आज हमारे आसपास जो भी खाने पीने की वस्तुएं दिखाई दे रही है उन पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है यही कारण है कि विभिन्न प्रकार की बीमारियां गलत भोजन के कारण शरीर में पैदा हो रही है विद्यार्थी जीवन में भोजन का संयम बहुत आवश्यक होता है आज जिस प्रकार के व्यंजन सभी विद्यार्थियों ने तैयार किया यह विद्यार्थियों की सृजनशीलता का परिचय है हमारी संस्कृति में भोजन को भी एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता रहा है। 

आज मोबाइल के माध्यम से विभिन्न कार्य हो रहे हैं लेकिन मोबाइल का दुरुपयोग बहुत बढ़ गया है जिससे विद्यार्थियों को दूर रहना चाहिए विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए साधनों का अधिकतम सदुपयोग हो इस हेतु छोटी-छोटी जानकारी भी कैसे उपयोगी हो सकती है यह निर्णय लेकर हम आगे बढ़ सकते हैं।

इस अवसर पर करुणा अंतरराष्ट्रीय के प्रचारक भूपेश चारण ने बताया कि सभी जीवो के प्रति मैत्री भाव, गुणीजनों के साथ सम्मान का भाव, दुखी व्यक्तियों के लिए दया का भाव तथा विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के प्रति मध्यस्थ भाव रखना से खुशी और शांति की प्राप्ति हो सकती है।

दीपावली के अवकाश काल को उपयोगी बनाने के लिए गृह कार्य करने के लिए प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने जानकारी दी उन्होंने कहा कि हमारा जीवन समाज और देश को बेहतर बनाने के लिया करना है समय का सदउपयोग करते हुए विद्यार्थी देश, समाज, परिवार और अपना भविष्य संवार सकते हैं।

छात्र देवेंद्र गहलोत हर्ष मेवाड़ा अनमोल राठौड़ कृष्णा शुभम राठौड़ प्रियंका वैष्णव राखी राठौड़ अनीता देवासी निरमा वैष्णव सहित विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया

आगंतुक अतिथियों ने तैयार व्यंजन का परिणाम देते हुए वरिष्ठ वर्ग में तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम को संचालित करने में सुरेंद्र जांगिड़, नरेश बोराणा, महेंद्र कुमार सिंगाड़िया, दीपक देवड़ा, रिंकू मेवाड़ा, निर्मला टॉक, रेखा कुमारी, सुनीता परिहार, रसना, रंजना, मंजूलता व्यास जोशी, उषा, रामचंद्र, मैना आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा