जोधपुर -साबरमती रेल के कोच पटरी से उतरे               

जोधपुर -साबरमती रेल के कोच पटरी से उतरे               

जोधपुर -साबरमती रेल के कोच पटरी से उतरे                                                 जोधपुर रेलवे मंडल के वॉशिंग लाइन से शनिवार रात को खराब रैक हटाने के लिए की जा रही शंटिंग के दौरान जोधपुर-साबरमती रेल के दो कोच पटरी से उतर गए। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग में एआरटी टीम द्वारा lदेर रात तक दोनों कोच को पटरी पर चढ़ा दिया गया।

जोधपुर से साबरमती जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में तकनीकी खामी की शिकायत आई थी। इसके बाद शनिवार रात शंटिंग कर खराब रैक को हटाने का काम शुरू किया गया। एसी कोच के आगे लगाए गए जनरल और थर्ड एसी कोच को शंटिंग कर सही करने के लिए वॉशिंग लाइन ले जाया जा रहा था।

शंटिंग के दौरान अचानक जनरल कोच और थर्ड एसी इकोनॉमी कोच पटरी से उतर गए। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन टीम को मौके पर भेजा। एआरटी टीम ने देर रात दोनों कोच को पटरी पर चढ़ा दिया।

रेलवे संरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने कोच के पटरी से उतरने के कारणों की जांच की। प्रारंभिक जांच में तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।