चुन्नी थ्रेसर में फसने एक बालिका की हुई मौत           

चुन्नी थ्रेसर में फसने एक बालिका की हुई मौत           

चुन्नी थ्रेसर में फसने एक बालिका की हुई मौत                                                                                पाली जिले के देवाण में खेत में काम करने के दौरान एक 17 साल की नाबालिग की चुन्नी थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई। चुन्नी फसने पर वह चिल्लाने लगी। बहन को तड़पता देख भाई उसे बचाने भी दौड़ा।

 जिले के जैतपुर थाने के देवाण गांव में शुक्रवार को थ्रेसर में चुन्नी फंसते ही फंदा लग गया और दम घुटने से नाबालिग की मौत हो गई।परिवार के साथ खेत पर गई थी, मूंग की फसल साफ करते व्यक्त हादसा हो गया.

थाने के एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि रिंकू खेत में थ्रेसर मशीन में मूंग की फसल साफ कर रही थी। इस दौरान फसल थ्रेसर मशीन में डालते समय उसका दुपट्टा अंदर चला गया।

ऐसे में उसके गले में फंदा लग गया। रिंकू के चिल्लाने की आवाज सुन उसका बड़ा भाई विक्रम उसे बचाने दौड़ा। फंदा लगने के बाद वह तड़प रही थी। जैसे-तैसे गले से उसका फंदा निकाला और भाद्राजून हॉस्पिटल ले गए।

यहां से उसे पाली रेफर किया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई ने बताया कि मृतका के भाई विक्रम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया.