सवराड में एक दिवसीय सभी बीमारियों का निःशुल्क जांच का कैंप
सवराड में एक दिवसीय सभी बीमारियों का निःशुल्क जांच का कैंप
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत रोड के समीप सवराड़ में एक दिवसीय नि शुल्क जांच कैंप आज होगा जिसमें सवराड प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया की सवराड नगर सेठ सुरेश ताराचंद जी गुंदेचा के तत्वाधान में उदयपुर के प्रसिद्ध हॉस्पिटल पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर द्वारा मंगलवार को सुबह 9 बजे से सवराड रामदेव मंदिर मेला चौक में एक दिवसीय कैंप का आयोजन होगा जिसमें आंख, कान, नाक, टी बी, स्त्री रोग, शिशु रोग, चर्म रोग, मनोरोग आदि विभिन्न बीमारियों का जांच की जाएगी उनके बाद ऑपरेशन के लिया नि शुल्क उदयपुर ले जाकर फ्री इलाज किया जाएगा। जिसमें तैयारी को लेकर गांव में आस पास जगह टेम्पो घूमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर उपसरपंच भंवरलाल भायल,महेंद्र कुमार प्रजापत, देवीसिंह, महावीर सिंह, जगदीश पूरी, प्रवीण शर्मा आदि लगे हुए है।