शिक्षाविद् - प्रधानाध्यापक लखावत को रचनाकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शिक्षाविद् - प्रधानाध्यापक लखावत को रचनाकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
जीवनसिंह लखावत समाज के आदर्श शिक्षक एवं कुशल प्रशासक थे - द्विवेदी
सोजत (दिनेश सोलंकी)। साहित्यिक , सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्था रुचिर विद्या साहित्य समिति के अध्यक्ष - पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार लखावत व जिला कोषाधिकारी सहदेव सिंह लखावत के पिताश्री शिक्षाविद् - पूर्व प्रधानाध्यापक जीवनसिंह लखावत के असामयिक निधन पर उनके पैतृक ग्राम रेंदड़ी में आयोजित शोक सभा में सोजत के रचनाकारों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें समाज का आदर्श शिक्षक एवं कुशल प्रशासक बताया ।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत , मास्टर मोहम्मद खालिद , कवि विशनसिंह भाटी मेव , रचनाकार उमाशंकर द्विवेदी , जनकवि कैलाशदादान चारण , वरिष्ठ शायर पत्रकार अब्दुल समद राही , कवि शिक्षक नवनीत राय 'रुचिर' , फिल्म निर्देशक गीतकार कैलाश दान चारण , कथाकार रशीद गौरी , मॉडल स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह लखावत , सुखदेव सिंह लखावत , महादेव सिंह लखावत , दिनेश सिंह लखावत आदि ने जीवनसिंह लखावत को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व - कृतित्व का बखान कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी, वरिष्ठ साहित्यकार हरीश चंद्र व्यास , प्रधानाचार्य राजेंद्र जोशी , कवि रामस्वरूप भटनागर, गीता मर्मज्ञ पं. वालाराम चौधरी , कवि - लेखक नत्थाराम प्रजापत , पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र मेहता , पर्यावरणविद् हीरालाल आर्य , गीतकार पेंटर दलपत , राजेंद्र व्यास , कवि - कांस्टेबल मुकेश चौहान बगड़ी , कवि मोहनसिंह लखावत , प्रधानाचार्य अब्दुल अलीम , समाजसेवी छोटूसिंह उदावत पाली , कर्मवीर सिंह राजपुरोहित आदि ने भी प्रधानाध्यापक जीवन सिंह लखावत के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की ।