अनियंत्रित सवारियो से भरी जीप पलट गई जिसमे कई लोग हुए घायल
अनियंत्रित सवारियो से भरी जीप पलट गई जिसमे कई लोग हुए घायल।
घायलों को इलाज के लिए बाली ले जाया गया। जहां से 9 गंभीर घायलों को पाली रेफर किया गया। इनमें से एक घायल गर्भवती को जोधपुर रेफर किया गया।
Pali/DSP बाली राजेश यादव ने बताया- हादसा पाली जिले के बाली उपखंड के सेवाड़ी-मिर्गेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। गोरिया गांव (बाली) से तीन जीप में सवार होकर गरासिया जाति के लोग मायरा भरने के लिए घाणेराव गांव के लिए रवाना हुए। गोरिया गांव निवासी नरसाराम के दोहिते की शादी थी और बारात घाणेराव से मुछाला महावीर जी के निकट स्थित गरासिया कॉलोनी जानी थी।जीप जैसे ही सेवाड़ी-मिर्गेश्ववर पुल पर पहुंची तो तेज स्पीड होने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में9लोग घायल हो गए। कुछ लोग जीप की छत पर बैठे यात्री पुल से नीचे गिर गए। हादसे में घायलों के हाथ-पैर समेत सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं इधर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है।