पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व मे धरना देकर विरोध प्रदर्शन

पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व मे धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन।
पाली/ राजनैतिक दलों को मिले चुनावी इलेक्टोरल बॉन्ड की सूची जारी नहीं करने के विरोध मे आज प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एसबीआई कलेक्ट्रेट मुख्य शाखा विवेकानंद सर्कल पाली पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व मे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
वर्जन जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 मार्च तक का वक्त दिया, लेकिन एसबीआई ने 30 जून तक का वक्त मांगा है 30 जून का मतलब लोकसभा चुनाव के बाद जानकारी दी जाएगी।आखिर एसबीआई यह जानकारी चुनाव से पहले क्यों नहीं दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में सभी लोगों का नाम सार्वजनिक किया जाए।
लेकिन एसबीआई कहती है कि हमारे पास अभी पूरा आंकड़ा नहीं है, हमें थोड़ा और समय चाहिए।
वर्जन जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पीसीसी महासचिव प्रवीण कोठारी, पीसीसी सचिव शिशुपाल सिह राजपुरोहित, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, पाली ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, जोगाराम सोलंकी, मांगीलाल गांधी, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबुब टी, प्रकाश सांखला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, पुर्व नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, पुर्व जिला परिषद सदस्य अमराराम पटेल, एससी जिलाध्यक्ष रतन उदेश, सुमेरसिंह मनवार, सज्जन बी राज, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, पार्षद ओमा चौधरी, सुरबाला काला, गीता प्रजापति, रफीक चौहान, आमीन अली मांगूसिह दूदावत इत्यादि रहे।