रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन
*रन फॉर विकसित राजस्थान का हुआ आयोजन जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी*
पाली 21 दिसंबर। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार जिला मुख्यालय पाली में जिला प्रशासन द्वारा रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया, जिसे जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री ने सड़क सुरक्षा के नियम बता कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली का आयोजन व्यास सर्किल से रवाना होकर अहिंसा सर्किल सूरजपोल होते हुए अंबेडकर सर्किल जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर समाप्त हुई। जिले में 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। रैली में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पूर्व सभापति रामकिशोर साबू मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों पुलिस के जवानों सहित विभिन्न विद्यालय के बालक- बालिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।