कदम से कदम मिलाकर घोष की धुन पर चले कार्यकर्ता

कदम से कदम मिलाकर घोष की धुन पर चले कार्यकर्ता

कदम से कदम मिलाकर घोष की धुन पर चले कार्यकर्ता दिया अनुशासन का संदेश ।

पाली /विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पाली के द्वारा रविवार को पाली शहर के रामदेव रोड स्थित शीतला माता मंदिर से शौर्य संचलन कार्यकर्ता बन्धु एकत्रित हुए ।शौर्य संचलन रवाना हुआ जो पाली शहर की मुख्य मार्ग से होता हुआ लोढा स्कूल पहुंचकर संचलन पूर्ण हुआ ।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि हाथों में भगवा ध्वज लिए बजरंग दल के युवा अनुशासन का परिचय देते हुए सड़कों पर निकले तो माहौल भगवामय हो गया । 

भगवा शौर्य संचलन रामदेव रोड शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर रांकावत समाज भवन कुम्हारों का बास जीनगर कॉलोनी महावीर उद्योग नगर सिंधी कॉलोनी सत्यनारायण मार्ग पानी दरवाजा,सराफा बाजार घी का झंडा सोमनाथ मंदिर धौला चौतरा सूरजपोल चौराहा हुए लोढ़ा स्कूल पहुंचकर शौर्य संचलन का समापन हुआ शौर्य संचालन के समापन में चेतन गिरी महाराज प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उद्बोधन दिया गाय हमारी माता हिंदुत्व संस्कृति नशामुक्त भारत बहन बेटियों मठ मन्दिर जैसे विषयों पर 25 मिनट का बौद्विक रहा।शौर्य संचलन में 320 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लियापूरे रास्ते मे शहरवासियों ने सुगंधित पुष्पों से पुष्प वर्षा कर बजरंगी कार्यकर्ताओ का स्वागत किया ।

कार्यक्रम के समापन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मच्छर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.शौर्य संचालन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहें.